शिवम दुबे की जीवनी – Shivam Dube Biography in Hindi

Rate this post

शिवम दुबे भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर है जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और मध्यम गति से दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। 2015-16 में उन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी 20 डेब्यू किया। 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें वर्ष 2019 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में ₹5 करोड़ में खरीदा। तो आइए आज इस आर्टिकल में शिवम दुबे की जीवनी – Shivam Dube Biography Hindi के बारे में बताएगे।

शिवम दुबे की जीवनी – Shivam Dube Biography Hindi

जन्म

शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम राजेश दुबे तथा उनकी माता का नाम माधुरी दुबे है। उनके पिता डेयरी उत्पादों का व्यवसाय करते थे। कुछ समय बाद, उनके पिता ने जींस धोने का व्यवसाय शुरू किया और महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कारखाना स्थापित किया। लेकिन, शिवम के क्रिकेट कोचिंग के कारण उनके पिता ने उस कारखाने को पट्टे पर रख दिया था। जिसके बाद शिवम को क्रिकेट बीच में ही बंद करना पड़ा। 2011 से लेकर 2016 तक शिवम का क्रिकेट खेलना पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद जब हालात सुधरे तो शिवम ने फिर से खेलना शुरू किया।

| Shivam Dube biography |

शिक्षा और प्रशिक्षण

शिवम दुबे की प्रारम्भिक शिक्षा हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल, मुंबई से पूरी हुई। इसके बाद उन्होने स्नातक की पढ़ाई रिजवी कॉलेज, मुंबई से प्राप्त की। उनके पिता ने शिवम को क्रिकेट की कोचिंग के लिए चंद्रकांत पंडित क्रिकेट अकादमी, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में भर्ती करवाया। जहां पर उन्होंने सतीश सामंत के अंतर्गत क्रिकेट में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

हाइट और वजन

  • शिवम दुबे की हाइट 5 फीट 11इन्च है।
  • उनका वजन 70 कि० ग्रा० है।

करियर

वर्ष 2015-16 में उन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी 20 डेब्यू किया। 2018-19 के एक रणजी ट्रॉफी मैच में, उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए, एक ओवर में पांच छक्के लगाए। शिवम दुबे 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे। वर्ष 2018 में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें वर्ष 2019 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में ₹5 करोड़ में खरीदा।

Shivam Dube in RCB

अक्टूबर 2019 में मुंबई के ऑलराउंडर दुबे का बांग्लादेश के टी – 20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है।

इसके बाद आरसीबी में खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ आरसीबी ने ट्रेड के जरिए खरीद लिया।

वहीं शिवम ने राजस्थान रॉयल्स को निराश नहीं किया। उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 2021 आईपीएल के दूसरे फेस में चेन्नई के खिलाफ do or die मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई।

Shivam Dube playing against CSK

शिवम दुबे मैरिज

भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 16 जुलाई 2021 की शाम अपनी लॉन्ग टाइम Girlfriend अंजुम खान (Anjum Khan) के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी गई.

Shivam Dube with his wife Anjum Khan

| Shivam Dube biography |

About Author

https://jivanisangrah.com/

Jivani Sangrah

Explore JivaniSangrah.com for a rich collection of well-researched essays and biographies. Whether you're a student seeking inspiration or someone who loves stories about notable individuals, our site offers something for everyone. Dive into our content to enhance your knowledge of history, literature, science, and more.

Leave a Comment