टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की बेटी अवनी लेखरा ने नया इतिहास रच दिया है। अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। अवनी इतने से ही संतुष्ट नहीं हुईं उन्होंने 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता। ऐसा करने वाली अवनी पहली महिला एथलीट बनीं।
Table of Contents
Table of contents
अवनी लेखरा का संक्षिप्त जीवन परिचय (Avani Lekhara short Biography)

बिंदु | जानकारी |
नाम (Name) | अवनी लेखरा |
जन्म(Date of birth) | 8 नवंबर 2001 |
जन्म स्थान (Birth Place) | जयपुर, राजस्थान |
पिता का नाम (Father’s name) | प्रवीण लेखरा |
माता का नाम (Mother’s name) | श्वेता लेखरा |
पेशा (Occuption) | शूटर |
कोच (Coach) | ज्ञात नहीं |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) | Pursuing Graduation |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
कौन हैं अवनी लेखरा? – (Who Is Avani Lekhara?)
अवनी लेखरा भारत की पैरा शूटर हैं। वह राजस्थान के जयपुर शहर की रहने वाली हैं। अवनी पैरालंपिक 2020 टोक्यो खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।
माता-पिता (Avani Lekhara Parents)
अवनी जयपुर राजस्थान के लेखरा परिवार से हैं। अवनी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अवनी की सफलता में अपना अमूल्य योगदान दिया है। अवनी लेखरा के पिता का नाम (Avani Lekhara Father Name) प्रवीण लेखरा है। उनकी माता का नाम (Avani Lekhara Mother Name) श्वेता लेखरा है।
मात्र 11 साल की उम्र में हुआ हादसा
अवनी का महज 11 साल की उम्र में साल 2012 में एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट के कारण अवनी की स्पाइनल कॉर्ड में इंजरी आई थी। जिसके कारण वे पैरालाइज हो गई थीं। तब से वह व्हीलचेयर के सहारे ही चलती हैं। लेकिन अवनी ने कभी भी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वह अपने एक्सीडेंट के बाद और ज्यादा मजबूत होकर अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ीं। अपने इसी दृढ़ संकल्प के साथ अवनी आगे बढ़ती रही और देश का गौरव बढ़ाया।
अवनी लेखरा के विषय में ताजा समाचार – (Avani Lekhara Latest News)
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। 20 साल की अवनी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि पैरालंपिक के इतिहास में शूटिंग में यह भारत के नाम अब तक का पहला स्वर्ण पदक है। इसके बाद उन्होंने 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।
FAQ’s
Q : अवनी लेखरा कौन हैं?
Ans : अवनी लेखरा भारत की पैरा राइफल शूटर हैं।
Q : अवनी लेखरा की उम्र क्या है?
Ans : अवनी लेखरा का जन्म 8 नवंबर 2001 में हुआ था। अभी उनकी उम्र 20 साल है।
Q : अवनी लेखरा के माता-पिता का क्या नाम है?
Ans : अवनी लेखरा के पिता का नाम प्रवीण लेखरा और माता का नाम श्वेता लेखरा है।
Q : अवनी लेखरा की नेटवर्थ कितनी है?
Ans : अवनी लेखरा की नेटवर्थ 15 लाख रुपए है।
Q : अवनी लेखरा का एक्सीडेंट कब हुआ था?
Ans : अवनी लेखरा का एक्सीडेंट साल 2012 में हुआ था
Excellent work